गौरव ने कहा, "आईपीएल के मैच खचाखच भरे स्टेडियमों में खेले जा रहे हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैचों के टिकट हाथों-हाथ बिक रहे हैं। मैच देखने वालों में भारतीयों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी हैं।"
गौरव कहते हैं कि चूंकी दक्षिण अफ्रीका के मैदान दर्शक संख्या के लिहाज से काफी छोटे हैं, ऐसे में बहुत सारे लोग चाहकर भी स्टेडियम में मैच नहीं देख पा रहे हैं।
बकौल कपूर, "दक्षिण अफ्रीका के मैदानों में सिर्फ 14 हजार से 20 हजार लोग समा सकते हैं। अगर आईपीएल भारत में होता तो यह संख्या तीन से चार गुनी बढ़ सकती थी। हालांकि खुशी इस बात है कि आईपीएल को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।