ऐसा माना जा रहा है कि भूटिया ने यह कदम क्लब प्रबंधन के उस फैसले के विरोध में उठाया है, जिसके तहत उसने उन्हें जलपाईगुड़ी में आयोजित अभ्यास शिविर में बिना बताए नहीं शामिल होने को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया था।
भूटिया ने पत्रकारों के संबोधित करते हुए कहा, "मैं अब मोहन बागान के लिए मैच नहीं खेलना चाहता।" भूटिया ने कहा कि क्लब ने उन्हें जारी किया गया कारण बताओ नोटिस सार्वजनिक करके एक तरह से उनका अपमान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।