वोडाफोन के इस विज्ञापन को जानी-मानी विज्ञापन कंपनी ओगिल्वी एंड मेथर (ओ एंड एम) के मुंबई दफ्तर में तैयार किया गया है। इसके किरदारों को जूजू नाम दिया गया है। पहली नजर में तो जूजू एनिमेशन का करिश्मा लगते हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन्हें आपके-हमारे जैसे लोगों ने जीवंत बनाया है।
विज्ञापन में दिखाए जाने वाले जूजू को तैयार करने के लिए कुछ चुने हुए कलाकारों को सफेद पोशाक पहनाई जाती है और फिर जरूरत के लिहाज से उनके चेहरों पर भाव लाए जाते हैं। यह सब 'कटिंग और पेस्टिंग' के जरिए होता है।
विज्ञापन में दिखने वाले दृश्यों को स्प्रे-पेंट और छायांकन के माध्यम से तैयार किया जाता है। आमतौर पर दिखाए जा रहे वोडाफोन के सभी विज्ञापनों के लिए नौ से 26 वर्ष की उम्र के कलाकारों ने काम किया है।
उदाहरण के तौर पर 'इंटरनेशन रोमिंग' वाले विज्ञापन में 26 वर्षीय टैरिन पेज और 24 वर्षीय स्टेसी रेथमैन ने अभिनय किया है। इसी तरह 'बिजी मैसेज' वाले विज्ञापन में पेज के अलावा 23 वर्षीय रिया रेंगाके ने अभिनय किया है। इन विज्ञापनों में अभिनय करने वालों में सबसे कम उम्र के रिकी विलियम्स हैं। रिकी की उम्र छह साल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।