चेन्नई ने विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हैडेन को आज के मैच में आराम दिया है। उनकी जगह जार्ज बेले को टीम में शामिल किया गया है।
कोलकाता ने अपनी टीम में कुछ खिलाड़ियों को बदला है। अशोक डिडा, अजंता मेंडिस, लक्ष्मी रतन शुक्ला और अनुरीत सिंह की टीम में वापसी हुई है।
चेन्नई की टीम ने पहले ही सेमीफाइल में स्थान पक्का कर लिया है कि जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का खराब प्रदर्शन जारी है। वह श्रृंखला में सबसे निचले पायदान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।