सेंचूरियन, 18 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के तहत सोमवार को खेले जा रहे 51वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए पहले छह ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 54 रन बना लिए।
चेन्नई की तरफ से पार्थिव पटेल और जार्ज बेले ने पारी की शुरुआत की। दोनों से संभलकर खेलते हुए पहले छह ओवरों में अपनी टीम के लिए 54 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक पटेल 19 गेंदों में 25 और बेले 17 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हैडेन को आज के मैच में आराम दिया गया है। उनकी जगह जार्ज बेले को टीम में शामिल किया गया है।
कोलकाता ने अपनी टीम में कुछ खिलाड़ियों को बदला है। अशोक डिडा, अजंता मेंडिस, लक्ष्मी रतन शुक्ला और अनुरीत सिंह की टीम में वापसी हुई है।
चेन्नई की टीम ने पहले ही सेमीफाइल में स्थान पक्का कर लिया है कि जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का खराब प्रदर्शन जारी है। वह श्रृंखला में सबसे निचले पायदान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।