मैनपुरी में सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस को सरकार बनाने में सपा के समर्थन की जरूरत ही नहीं है। उसके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या मौजूद है। ऐसे में हमारी पार्टी ने विपक्ष में बैठने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि भले ही हम विपक्ष में बैठेंगे लेकिन कांग्रेस नीत वाली धर्मनिरपेक्ष सरकार को हमारा समर्थन जारी रहेगा।
सपा प्रमुख से पुत्र अखिलेश को लेकर जब यह सवाल पूछा गया कि फिरोजाबाद और कन्नौज संसदीय सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद अब वह कौन सी सीट छोड़ेंगे, तो मुलायम ने कहा कि मैंने यह अखिलेश के ऊपर छोड़ दिया है। इस बारे में उन्हें ही तय करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।