पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) स्थित एक सूत्र के मुताबिक इस बात की प्रबल संभावना है कि यूसुफ की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हो जाए।
यूसुफ पर इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) से जुड़ने के बाद पिछले साल नवंबर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
सूत्र के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट की हस्तियों का मानना है कि बिना यूसुफ के अनुभव के श्रीलंका में पाकिस्तानी टीम कमजोर पड़ जाएगी क्योंकि लंकाई टीम में मुथैया मुरलीधरन और अजंता मेंडिस जैसे दो-दो विश्वस्तरीय स्पिनर शामिल हैं। इसके अलावा श्रीलंका का तेज गेंदबाजी आक्रमण भी धारदार है।
पाकिस्तान इस वर्ष जुलाई से अगस्त तक श्रीलंका के दौरे पर जाएगी। सूत्र के मुताबिक यूसुफ को टीम में लेने पर अंतिम निर्णय पीसीबी के अध्यक्ष एजाज बट को लेना है।
माना जा रहा है कि अगर यूसुफ आईसीएल से संबंध समाप्त कर लें तो बट उन्हें टीम में लेने के पक्षधर हैं। यूसुफ पिछले महीने कह चुके हैं कि उन्होंने विवादास्पद आईसीएल से सभी संबंध तोड़ लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।