मैच के बाद धौनी ने कहा, "यह मैच हारना बहुत निराश करने वाला है। हमने बहुत रन बनाए थे, लेकिन कोलकाता ने भी शानदार बल्लेबाजी की। आईपीएल में खेले गए मैचों में हमारा यह अब तक का सबसे घटिया गेंदबाजी प्रदर्शन था। "
हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि अगले मैच में पंजाब को हराकर उनकी टीम निश्चित तौर पर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाफ हमें हर हाल में जीतना ही होगा। हम जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। हमारे खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।