For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : सहवाग सहित दिल्ली के दो विकेट सस्ते में गिरे (लीड-1)

By Staff

पहले पांच ओवरों में दिल्ली की टीम ने दो विकेट गंवाकर 28 रन बना लिए थे। दिल्ली के लिए गौतम गंभीर और सहवाग ने पारी की शुरुआत की। एक रन के योग पर सहवाग के रूप में दिल्ली का पहला विकेट गिरा। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। प्रवीण कुमार ने उन्हें आउट किया।

सहवाग के आउट होने के बाद मिथुन मिन्हास गंभीर का साथ देने आए लेकिन प्रवीण कुमार की अगली ही गेंद पर वह भी चलते बने। प्रवीण कुमार ने दो ओवरों में 13 रन देकर दिल्ली के दोनों खिलाड़ियों को चलता किया। खबर लिखे जाने तक गंभीर 17 गेंदों में तीन छक्कों व एक चौके की मदद से 26 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए थे।

इससे पहले दिल्ली के लिए सहवाग ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

बंगलौर के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। अंक तालिका में वह 12 अंकों और नकारात्मक रन औसत के साथ छठे स्थान पर है। बंगलौर टीम यदि यह मैच हार जाती है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना क्षीण हो जाएगी। दिल्ली पहले ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+