जूनियर हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान होंगे दिवाकर राम
भारतीय हॉकी संघ (आईएचएफ) के चयनकर्ताओं ने सात से 21 जून तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। भारत को पूल-डी में हॉलैंड, न्यूजीलैंड, पोलैंड और सिंगापुर के साथ रखा गया है। भारत का पहला मैच आठ जून को सिंगापुर के साथ होना है।
इस टूर्नामेंट के नौवें संस्करण में 20 देश हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें चार अलग-अलग पूल में रखा गया है। टूर्नामेंट के मैच सिंगापुर के केंग सांग स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन सेंटर तथा मलेशिया के तामन दाया स्टेडियम में खेले जाएंगे।
भारतीय टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : मृणाल चौबे, हरजीत सिंह।
फुल बैक : दिवाकर राम (कप्तान), इनोसेंट कुलु, मनजीत कुलु
मिडफील्डर : वीरेंद्र लाकरा, अमरदीप इक्का, विकास शर्मा, विवेक, बिलसाजार होरो, विकास पिल्ले
फारवर्ड : मंदीप अंटिल, जय करण, दिनेश मुजतबा, प्रमोद कुमार, मोहम्मद अमिर खान, विक्टो सिंह, धरमवीर सिंह
कोच : ए.के. बंसल
स्टैंडबाई : सी. संतोष कुमार (गोलकीपर), सुनील यादव, मोहम्मद आसिफ खान, ललित उपाध्याय, युवराज वाल्मीकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications