ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द मिरर' ने श्रेजिंगर के हवाले से लिखा है, "हां, हम शादी करने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उससे पहले हमें सगाई करनी होगी और इसके लिए जुलाई की महीना सबसे उपयुक्त रहेगा।"
श्रेजिंगर ने बताया कि उन्हें रिझाने के लिए हेमिल्टन इन दिनों 'पुसीकैट डॉल्स' के गाने सीख रहे हैं। श्रेजिंगर ने कहा, "हेमिल्टन अच्छा गाते हैं। वह हमारे बैंड का गाना सीख रहे हैं। जाहिर तौर पर मुझे यह पसंद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।