इंग्लैंड के समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत के दौरान स्वान ने कहा, "हमारे कप्तान को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कह रहा है। वह इतने ठंढे दिमाग के हैं कि उन पर किसी की छींटाकशी का असर पड़ ही नहीं सकता। इस लिहाज से मैं पोंटिंग से कहना चाहता हूं कि स्ट्रॉस को निशाना बनाकर वह अपना समय बर्बाद न ही करें तो बेहतर होगा।"
उल्लेखनीय है कि पांच मैचों की एशेज श्रृंखला से पहले पोंटिंग ने कहा था कि उनके गेंदबाज मेजबान टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों, खासतौर पर कप्तान स्ट्रॉस पर निशाना साधेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।