दोनों टीमों का यह 14वां मैच है। राजस्थान की टीम में 13 मैचों से छह जीत, छह हार और एक बेनतीजा मैच की मदद से 13 अंक जुटाए हैं जबकि कोलकाता की टीम इतने ही मैचों से पांच अंक जुटा सकी है।
कोलकाता की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन यह मैच जीतकर राजस्थान की टीम अंतिम चार में जगह बना सकती है। कोलकाता की टीम ने दो मैच जीते हैं जबकि 10 में उसे हार मिली है। उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।