सोमदेव ने पहले दौर के मुकाबले में ब्राजील के जोआवो सौजा को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-2, 2-6, 7-5 से हराया। अगले दौर में उनकी भिड़ंत ब्रिटेन के एलेक्स बॉगडैनोविक से गुरुवार को होगा।
सोमदेव फ्रेंच ओपन में खेलने की योग्यता पाने का प्रयास कर रहे अकेले भारतीय हैं। प्रकाश अमृतराज के पहले दौर में हारने के बाद वही भारतीय चुनौती का झंडा बुलंद रखे हुए हैं। प्रकाश को ब्राजील के मार्कोस डेनिएल ने 6-4, 6-4 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।