आईपीएल : 3 झटकों के बाद राजस्थान की कमर टूटी (लीड-1)
राजस्थान के लिए पहला ओवर काफी अच्छा रहा क्योंकि सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने गेंदबाजी की शुरुआत करने आए ब्रैड हॉज के ओवर में तीन छक्कों की मदद से 21 रन बटोर लिए।
राजस्थान की टीम अच्छी शुरुआत से गद्गद थी लेकिन दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही चार्ल्स लेंगवेल्डट ने रॉब क्लीनी (1) को चलता कर दिया। राजस्थान की टीम अभी इस झटके से उबरी भी नहीं थी कि स्वप्निल असनोडर अशोक डिंडा द्वारा रन आउट कर दिए गए।
28 रन के कुल योग पर दूसरा झटका सहने वाली राजस्थान की टीम को संभलने का भी मौका नहीं मिला था कि इसी योग पर लेंगवेल्डट ने नमन को भी आउट कर दिया। नमन ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए।
खबर लिखे जाने तक राजस्थान की टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए थे। नीरज पटेल ने छह रन बनाए थे जबकि जेहान बोथा भी चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
दोनों टीमों का यह 14वां मैच है। राजस्थान की टीम ने 13 मैचों से छह जीत, छह हार और एक बेनतीजा मैच की मदद से 13 अंक जुटाए हैं जबकि कोलकाता की टीम इतने ही मैचों से पांच अंक जुटा सकी है।
कोलकाता की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन यह मैच जीतकर राजस्थान की टीम अंतिम चार में जगह बना सकती है। कोलकाता की टीम ने दो मैच जीते हैं जबकि 10 में उसे हार मिली है। उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications