For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : राजस्थान का पांचवां विकेट भी गिरा (लीड-2)

By Staff

चार शुरुआती विकेट गंवाने के बाद राजस्थान की टीम को पांचवां झटका नीरज पटेल के रूप में लगा, जो 14 रन बनाकर चार्ल्स लैंगवेल्डट की गेंद पर सौरव गांगुली के हाथों लपके गए। यह विकेट 59 रन के कुल योग पर गिरा।

इससे ठीक पहले 42 रन के कुल योग पर राजस्थान की टीम ने जेहान बोथा के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया था। बोथा आठ रन बनाने के बाद अजीत आगरकर की गेंद पर बोल्ड हुए।

राजस्थान के लिए पारी का पहला ओवर काफी अच्छा रहा था क्योंकि सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने गेंदबाजी की शुरुआत करने आए ब्रैड हॉज के ओवर में तीन छक्कों की मदद से 21 रन बटोरे थे।

राजस्थान की टीम अच्छी शुरुआत से गद्गद थी लेकिन दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही चार्ल्स लेंगवेल्डट ने रॉब क्लीनी (1) को चलता कर दिया। राजस्थान की टीम अभी इस झटके से उबरी भी नहीं थी कि स्वप्निल असनोदर अशोक डिंडा के हाथों रन आउट हो गए।

28 रन के कुल योग पर दूसरा झटका सहने वाली राजस्थान की टीम को संभलने का भी मौका नहीं मिला था कि इसी योग पर लेंगवेल्डट ने नमन को भी आउट कर दिया। नमन ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए।

खबर लिखे जाने तक राजस्थान की टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए थे। यूसुफ पठान ने 10 रन बनाए थे जबकि रवीेंद्र जडेजा ने खाता नहीं खोला था।

दोनों टीमों का यह 14वां मैच है। राजस्थान की टीम ने 13 मैचों से छह जीत, छह हार और एक बेनतीजा मैच की मदद से 13 अंक जुटाए हैं जबकि कोलकाता की टीम इतने ही मैचों से पांच अंक जुटा सकी है।

कोलकाता की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन यह मैच जीतकर राजस्थान की टीम अंतिम चार में जगह बना सकती है। कोलकाता की टीम ने दो मैच जीते हैं जबकि 10 में उसे हार मिली है। उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+