हेंडरसन 62 रन के कुल योग पर रन आउट हुए। वह खाता भी नहीं खोल सके। राजस्थान को युसुफ पठान से काफी उम्मीदें थी लेकिन तालमेल की कमी के कारण वह भी रन आउट हो गए। यूसुफ सिर्फ नौ रन बना सके।
राजस्थान की टीम को पांचवां झटका नीरज पटेल के रूप में लगा था, जो 14 रन बनाकर चार्ल्स लैंगवेल्डट की गेंद पर सौरव गांगुली के हाथों लपके गए थे। यह विकेट 59 रन के कुल योग पर गिरा।
इससे ठीक पहले 42 रन के कुल योग पर राजस्थान की टीम ने जेहान बोथा के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया था। बोथा आठ रन बनाने के बाद अजीत आगरकर की गेंद पर बोल्ड हुए।
राजस्थान के लिए पारी का पहला ओवर काफी अच्छा रहा था क्योंकि सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने गेंदबाजी की शुरुआत करने आए ब्रैड हॉज के ओवर में तीन छक्कों की मदद से 21 रन बटोरे थे।
राजस्थान की टीम अच्छी शुरुआत से गद्गद थी लेकिन दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही चार्ल्स लेंगवेल्डट ने रॉब क्लीनी (1) को चलता कर दिया। राजस्थान की टीम अभी इस झटके से उबरी भी नहीं थी कि स्वप्निल असनोदर अशोक डिंडा के हाथों रन आउट हो गए।
28 रन के कुल योग पर दूसरा झटका सहने वाली राजस्थान की टीम को संभलने का भी मौका नहीं मिला था कि इसी योग पर लेंगवेल्डट ने नमन को भी आउट कर दिया। नमन ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए।
खबर लिखे जाने तक राजस्थान की टीम ने 15 ओवर की समाप्ति तक सात विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए थे। रवीेंद्र जडेजा ने नौ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान शेन वार्न सात रन बनाकर विकेट पर डटे थे।
दोनों टीमों का यह 14वां मैच है। राजस्थान की टीम ने 13 मैचों से छह जीत, छह हार और एक बेनतीजा मैच की मदद से 13 अंक जुटाए हैं जबकि कोलकाता की टीम इतने ही मैचों से पांच अंक जुटा सकी है।
कोलकाता की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन यह मैच जीतकर राजस्थान की टीम अंतिम चार में जगह बना सकती है। कोलकाता की टीम ने दो मैच जीते हैं जबकि 10 में उसे हार मिली है। उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।