टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। राजस्थान की ओर से नमन ओझा ने सर्वाधिक 22 रन बनाए जबकि कप्तान शेन वार्न ने 18 और रवीेद्र जडेजा तथा नीरज पटेल ने 14-14 रनों का योगदान दिया।
कोलकाता की ओर से चार्ल्स लैंगवेल्डट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। अजीत आगरकर के खाते में भी दो विकेट आए। राजस्थान के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*