For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : हॉज और हसी भी आउट, राजस्थान ने शिकंजा कसा (लीड-6)

By Staff

अमित ने जहां कप्तान ब्रेंडन मैक्लम को पगबाधा आउट किया वहीं पटेल ने सौरव गांगुली को रवीेंद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। मैक्लम ने नौ रन बनाए। गांगुली खाता भी नहीं खोल सके। दोनों विकेट 9 रन के कुल योग पर ही गिर गए थे।

यशपाल छह रन बनाकर पटेल की गेंद पर रॉब क्वीनी के हाथों लपके गए। ब्रैड हॉज को नमन ओझा ने एक रन चुराने के प्रयास में शानदार तरीके से रन आउट किया जबकि बोथा ने डेविड हसी को नीरज पटेल के हाथों कैच कराकर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। हॉज ने छह रन बनाए। हसी नौ रन बनाकर आउट हुए।

खबर लिखे जाने तक कोलकाता की टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए थे। लक्ष्मी रतन शुक्ला सात रन बनाकर खेल रहे थे जबकि शोएब शेख ने खाता नहीं खोला था।

इससे पहले, चार्ल्स लैंगवेल्डट (15/3) और अजीत आगरकर (15/2) की शानदार गेंदबाजी और अपने क्षेत्ररक्षकों के बेहतरीन प्रयास की बदौलत नाइट राइर्ड्स टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम को मात्र 101 रनों पर सीमित कर दिया।

नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण मुश्किल में पड़ी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने सर्वाधिक 22 रन बनाए जबकि कप्तान शेन वार्न ने काफी संघर्ष करते हुए 18 और जडेजा तथा नीरज पटेल ने 14-14 रनों का योगदान दिया।

कोलकाता की टीम ने एक इकाई के तौर पर खेलते हुए शुरुआत से राजस्थान पर दबाव बनाए रखा। गेंदबाजों ने जहां अहम मुकाम पर अपनी टीम को सफलता दिलाई वहीं क्षेत्ररक्षकों ने भी यूसुफ पठान समेत तीन बल्लेबाजों को रन आउट कर अपनी टीम का काम आसान किया।

राजस्थान की यूसुफ से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह नौ रन बनाकर रन आउट हो गए। उस समय विकेट पर उनके साथ रवीेंद्र जडेजा थे। कप्तान वार्न को जडेजा से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह सुभोजीत सरकार की एक कमजोर गेंद पर बोल्ड हो गए।

पूरे मैच के दौरान राजस्थान के लिए सबसे सुखद: स्थिति पहले ओवर में थी जब ओझा ने ब्रैड हॉज के पांच गेंदों पर तीन छक्कों समेत 21 रन बटोरे थे। इसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद के साथ ही राजस्थान की मुश्किलें शुरू हो गईं और अंत तक समाप्त नहीं हुईं।

दोनों टीमों का यह 14वां मैच है। राजस्थान की टीम ने 13 मैचों से छह जीत, छह हार और एक बेनतीजा मैच की मदद से 13 अंक जुटाए हैं जबकि कोलकाता की टीम इतने ही मैचों से पांच अंक जुटा सकी है।

कोलकाता की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन यह मैच जीतकर राजस्थान की टीम अंतिम चार में जगह बना सकती है। कोलकाता की टीम ने दो मैच जीते हैं जबकि 10 में उसे हार मिली है। उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+