चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सोमवार को खेले गए मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। चेन्नई की टीम के 15 अंक हैं और यदि पंजाब के खिलाफ बुधवार का मुकाबला वह हार जाती है तो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरे टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
पंजाब की टीम के 14 अंक हैं। चेन्नई से यदि वह अपना अगला मैच हार जाती है तो सेमीफाइनल में पहुंचने के उसके रास्ते बंद हो जाएंगे।
उधर, राजस्थान रॉयल्स की टीम भी कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ निर्णायक मुकाबला खेलने उतरेगी। राजस्थान पिछले 13 मैचों में 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने के लिए राजस्थान को हर हाल में यह मैच जीतना पड़ेगा।
कोलकाता की टीम वैसे तो सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है लेकिन उसके कप्तान ब्रेंडन मैक्कु लम ने फार्म में वापसी कर जिस तरीके से सोमवार को चेन्नई के खिलाफ अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई, उससे राजस्थान की धड़कनें जरूर बढ़ गई होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*