आईपीएल : सुपर किंग्स ने 16 ओवर में 100 रन बनाए (लीड-3)
चेन्नई की ओर से ओरम 13 रन बनाकर और 16 और अस्विन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सुपर किंग्स को पहला झटका पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा था। मैथ्यू हेडन की अनुपस्थिति में पार्थिव पटेल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे जार्ज बेले 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाने के बाद युवराज सिंह के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए।
इसके बाद 54 रन के कुल योग पर पटेल भी चलते बने। पटेल ने अपनी 23 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। उनका विकेट रोमेश पोवार को मिला।
इसके बाद बद्रीनाथ (4) और कप्तान धौनी (2) सस्ते में आउट हो गए। सुरेश रैना ने 21 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने महेंद्र सिंह धौनी ने स्थानीय किंग्समीड स्टेडियम में बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब टीम के साथ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 54वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमों का यह 14वां मैच है। साथ ही दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। अंक तालिका पर नजर डालने से पता चलता है कि चेन्नई की टीम 13 मैचों से 15 अंक जुटाकर थोड़ी बेहतर स्थिति में है लेकिन सेमीफाइनल में स्थान बनाने के लिए पंजाब के लिए यह मैच जीतना जीवन-मरण का सवाल है।
पंजाब की टीम 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। डेक्कन चार्जर्स और बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की टीमों ने भी 14-14 अंक जुटाए हैं लेकिन रन रेट के आधार पर वे पंजाब से ऊपर हैं। ऐसी सूरत में अंतिम चार में जगह बनाने के लिए पंजाब के सामने यह मैच जीतने के सिवाय और कोई चारा नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications