आईपीएल : किग्स इलेवन ने सात ओवर में 32 रन बनाए (लीड-5)

By Staff

किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से ल्यूक पोमर्शबैक 20 रन और युवराज सिंह शून्य पर खेल रहे हैं।

पंजाब के सलामी बल्लेबाज सन्नी सोहाल दूसरे ही ओवर में तीन रन बनाकर आउट हो गए। साइमन कैटिच ने 13 गेंदों में एक चौके की मदद से आठ रन बनाए।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। चेन्नई की ओर से बालाजी 2 रन और मुरलीधरन 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

सुपर किंग्स को पहला झटका पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा था। मैथ्यू हेडन की अनुपस्थिति में पार्थिव पटेल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे जार्ज बेले 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाने के बाद युवराज सिंह के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए।

इसके बाद 54 रन के कुल योग पर पटेल भी चलते बने। पटेल ने अपनी 23 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। उनका विकेट रोमेश पोवार को मिला।

इसके बाद बद्रीनाथ (4) और कप्तान धौनी (2) सस्ते में आउट हो गए। सुरेश रैना ने 21 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। ओरम 21 गेंदों में एक चौके की मदद से 17 रन बनाकर और अस्विन 15 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए। थुसारा एक रन बनाकर रन आउट हो गए।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने महेंद्र सिंह धौनी ने स्थानीय किंग्समीड स्टेडियम में बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब टीम के साथ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 54वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों का यह 14वां मैच है। साथ ही दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। अंक तालिका पर नजर डालने से पता चलता है कि चेन्नई की टीम 13 मैचों से 15 अंक जुटाकर थोड़ी बेहतर स्थिति में है लेकिन सेमीफाइनल में स्थान बनाने के लिए पंजाब के लिए यह मैच जीतना जीवन-मरण का सवाल है।

पंजाब की टीम 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। डेक्कन चार्जर्स और बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की टीमों ने भी 14-14 अंक जुटाए हैं लेकिन रन रेट के आधार पर वे पंजाब से ऊपर हैं। ऐसी सूरत में अंतिम चार में जगह बनाने के लिए पंजाब के सामने यह मैच जीतने के सिवाय और कोई चारा नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, May 20, 2009, 10:39 [IST]
Other articles published on May 20, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+