कोका कोला यह कार्यक्रम अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ मिलकर चलाएगी। पिछली बार इसमें 16 साल की उम्र से कम की प्रतिभाओं को ही मौका दिया गया था लेकिन इस बार 18 साल तक की फुटबाल प्रतिभाओं को मौका मिलेगा।
पिछले साल भारत के आठ शहरों में 3,000 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से 16 उभरते फुटबालरों का चयन हुआ था। उस दौरान कुल 184 स्कूलों के खिलाड़ियों को शारीरिक, तकनीकी, मानसिक और कौशल परीक्षण जैसी चयन पक्रियाओं से गुजरना पड़ा था।
कोकाकोला के जनसंपर्क और संचार विभाग के उपाध्यक्ष दीपक जौली ने आईएएनएस को बताया कि इस कार्यक्रम में सभी राज्यों और जिलों के फुटबाल संघ शामिल होंगे।
गौरतलब है कि यह कार्यक्रम अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा। कंपनी इसी तरह के कार्यक्रम 25 देशों में चलाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।