कोलकाता नाइट राइर्ड्स के साथ 'करो या मरो' मुकाबले के बाद वार्न ने कहा, "खिताब की रक्षा के प्रयास के दौरान हमने अपनी पूरी क्षमता झोंक दी लेकिन खराब बल्लेबाजी के कारण हमें निराशा झेलनी पड़ी।"
वार्न ने कहा कि कोलकाता के खिलाफ उनकी टीम की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण अच्छी रही लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। बकौल वार्न, "हमारी गेंदबाजी बेहतरीन रही। मैं तो इतना कह सकता हूं कि हमारी टीम का आक्रमण सभी टीमों में बेहतर था। हमारा क्षेत्ररक्षण भी विश्वस्तरीय रहा लेकिन यह हमारा दुर्भाग्य है कि बल्लेबाजों ने ऐसे वक्त में अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं किया, जब उन्हें ज्यादा सशक्त रूप से सामने आना चाहिए था।"
वर्ष 2008 में आयोजित आईपीएल के पहले संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताबी जीत हासिल करने वाली राजस्थान की टीम 2009 के दूसरे संस्करण के सेमीफाइनल में स्थान नहीं बना सकी। उसने कुल 14 मैच खेले, जिसमें से छह में उसे जीत मिली जबकि सात में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसका एक मैच बेनतीजा रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।