आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट गंवाए (लीड-1)
मुंबई की टीम को दो झटके दिल्ली के तेज गेंदबाज डिर्क नैन्स ने और एक झटका प्रदीप सांगवान ने दिया। सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या जहां खाता भी नहीं खोल सके वहीं जीन पॉल डुमिनी नौ रन बनाकर विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए।
आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे मोहम्मद अशरफुल को सांगवान ने कार्तिक के हाथों कैच कराया। अशरफुल ने 10 गेंदों का सामना करते हुए दो रन बनाए।
खबर लिखे जाने तक मुंबई की टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए थे। पारी की शुरुआत करने आए कप्तान सचिन तेंदुलकर 10 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि अंजिक्य रेहाने ने खाता नहीं खोला था।
दोनों टीमों का यह 14वां मैच है। दिल्ली की टीम 18 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है जबकि मुंबई की टीम 11 अंकों के साथ इस दौड़ से बाहर हो चुकी है।
नतीजे के लिहाज से यह मैच किसी भी टीम के लिए फायदेमंद साबित नहीं होगा। दिल्ली की टीम जहां जीत की लय बनाए रखने के लिए मैदान में उतरी है वहीं मुंबई के लिए अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए यह मैच जीतना जरूरी होगा।
दिल्ली की टीम ने 13 मैचों में नौ मैच जीते हैं जबकि चार में उसकी हार हुई है। दूसरी ओर, मुंबई की टीम ने अब तक खेले गए 13 मैचों में से पांच जीते हैं जबकि सात में उसकी हार हुई है। उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications