चेन्नई में जन्मे करुण ओसिन रेसिंग टेक्नॉलाजी टीम के लिए कार चलाते हैं। यह टीम पूर्व फार्मूला वन चालक पुर्तगाल के टियागो मोटेंरियो की है।
करुण ने पिछले साल मोनाको में पोडियम फिनिश किया था और इस साल भी उनकी बिल्कुल यही इच्छा है। करुण मानते हैं कि मोनाको उनकी पसंदीदा सर्किट है।
बार्सिलोना में आयोजित पहले चरण में खाली हाथ लौटने वाले करुण ने कहा, "मोनाको मेरा पसंदीदा सर्किट रहा है। मैं इसे चालकों के लिए चुनौतीपूर्ण और अपने लिए भाग्यशाली मानता हूं। इस सर्किट के साथ मेरी कुछ अच्छी यादें जुड़ी हैं और एक बार फिर मैं उन यादों को ताजा करना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।