टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 165 रन बनाए। पीनल शाह ने 12 रनों का योगदान दिया। हरभजन भी 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।
मुंबई को दिल्ली की टीम ने 24 अतिरिक्त रनों का सौगात भी दिया। दिल्ली की ओर से डिर्क नैन्स ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि आविष्कार साल्वी, प्रदीप सांगवान और रजत भाटिया ने एक-एक विकेट लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।