टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। मुंबई की ओर से अंजिक्य रेहाने ने सर्वाधिक 56 रन बनाए जबकि कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 46 रनों की कप्तानी पारी खेली।
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम ने 17.3 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली की ओर से गौतम गंभीर ने 47, कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने 50 और तिलकरत्ने दिलशान ने 24 रनों का योगदान दिया।
अमित मिश्रा चार गेंद पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई की ओर से ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने 17 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले। हरभजन दो मौकों पर हैट्रिक के करीब पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*