दिल्ली और चेन्नई की टीम अंतिम चार में जगह बना चुकी है। मुंबई की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है लेकिन डेक्कन और बैंगलोर के लिए यह 'करो या मरो' जैसा मैच होगा।
आंकड़ों पर नजर डालें तो डेक्कन चार्जर्स टीम ने 14 अंक जुटाए हैं जबकि बैंगलोर ने भी इतने ही अंक जुटा लिए हैं। मुंबई की टीम के सिर्फ 11 अंक हैं। इस लिहाज से उसका सेमीफाइनल में पहुंच पाना नामुमकिन है। दिल्ली की टीम 18 अंकों के साथ तालिका में सबसे ऊपर है।
यह मैच जीतकर डेक्कन और बैंगलोर की टीमें तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचना चाहेगी लेकिन दिल्ली को हराने की सूरत में भी मुंबई के लिए आशा की कोई किरण नहीं जगेगी। सचिन तेंदुलकर की टीम का 'पैकअप' हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*