यूनेस्को इससे पहले लैंगिक समानता का प्रचार और प्रसार करने के लिए टेनिस स्टार वीनस विलियम्स, तातियाना गोलोविन, झेंग जेई और महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की संस्थापक बिली जीन किंग को अपना दूत नियुक्त कर चुका है। इस कड़ी में ज्योनारेवा यूनेस्को की पांचवीं दूत हैं।
ज्योनारेवा ने कहा, "मैं यूनेस्को द्वारा 'प्रोमोटर ऑफ जेंडर इक्वेलिटी' दूत चुने जाने पर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। मुझे यह जानकर और भी खुशी हो रही है कि इस विषय पर काम करने वाली मैं पहली रूसी खिलाड़ी हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।