पाकिस्तान के समाचार पत्र, 'डेली टाइम्स' से बातचीत के दौरान कहा कि ट्वेंटी-20 मैचों के लिहाज से पाकिस्तान का रिकार्ड दूसरी टीमों की तुलना में काफी बेहतर है। यही कारण है कि वह अपने देश की टीम को संभावित विजेता के तौर पर देख रहे हैं।
अकरम ने कहा, "ट्वेंटी-20 क्रिकेट में पाकिस्तानी टीम की जीत का औसत दूसरी टीमों की तुलना में काफी अच्छा है। अगर यह टीम अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखती है तो उसे इंग्लैंड में खिताब जीतने से कोई नहीं रोक सकता।"
अकरम मानते हैं कि गेंदबाजी पाकिस्तानी टीम का मजबूत पक्ष है लेकिन बल्लेबाजी में उसे सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हमने अपनी अच्छी गेंदबाजी की बदौलत हाल ही में आस्ट्रेलिया को पराजित किया है लेकिन हमारी बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश है। कप्तान सहित वरिष्ठ बल्लेबाजों को अधिक से अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।