पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पहले इस फेहरिस्त में इंग्लैंड का भी नाम शामिल था लेकिन मैचों के आयोजन से जुड़े भारी-भरकम खर्चे को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मेजबानों की सूची से इंग्लैंड का नाम हटा दिया है।
इस संबंध में पीसीबी और इंग्लैंड तथा वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के बीच दो दौर की बातचीत भी हो चुकी थी लेकिन पिछले कुछ समय से नुकसान में चल रहे पीसीबी ने वार्ता बीच में ही छोड़कर स्कॉटलैंड और आयरलैंड की ओर से मिले प्रस्ताव पर विचार करना शुरू कर दिया है।
पत्र ने एक पीसीबी अधिकारी के हवाले से लिखा है, "हमें स्कॉटलैंड और आयरलैंड की ओर से प्रस्ताव मिले हैं। हम इन दो देशों में आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली टेस्ट तथा ट्वेंटी-20 श्रृंखला के मैच करा सकते हैं।"
स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रॉडी स्मिथ और आयरलैंड बोर्ड के प्रमुख वॉरेन डाउट्रोम ने पीसीबी को मेजबानी का प्रस्ताव देने की बात स्वीकार कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।