वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' से मिली जानकारी के मुताबिक क्लार्क को ब्रिटेन के लिए वीजा का इंतजार है। उनका पहला मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाना है।
क्लार्क ने मार्च में एक अन्य काउंटी क्लब केंट के साथ करार किया था लेकिन आस्ट्रेलिया की एकदिवसीय टीम में शामिल किए जाने के कारण वह केंट को अपनी सेवाएं नहीं दे सके थे।
नए करार को लेकर क्लार्क ने कहा, "कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। मुझे बस वीजा का इंतजार है। ग्लूसेस्टशायर को मेरी सेवाओं की जरूरत है। मैंने भी इसके लिए हां कर दी है।"
काफी वक्त तक बाहर रहने के बाद हाल ही में राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले क्लार्क के लिए यह संक्षिप्त करार काफी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि एशेज श्रृंखला इस साल इंग्लैंड में ही खेली जानी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।