स्पेन के खेल समाचार पत्र 'एएस' के मुताबिक करार के बदले एटलेटिको मेड्रिड क्लब एसेंजो को 55 लाख यूरो देगा।
अगले महीने 20 साल के होने जा रहे एसेंजो ने इस सत्र में स्पेनिश लीग चैंपियन बार्सिलोना सहित कई प्रमुख क्लबों के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
पत्र ने लिखा है कि एटलेटिको प्रबंधन ने 32 साल के अर्जेटीनी गोलकीपर लियो फ्रांको के करार के नवीकरण के इंकार कर दिया है। फ्रांक को तुर्की के क्लब गालाटासारे के साथ करार करने की संभावना जताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।