मनीष ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 114 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को 12 रनों के अंतर से जीत हासिल करने में मदद की थी। इस जीत के साथ बैंगलोर की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।
मनीष ने कहा, "जब मैंने तेंदुलकर को दिल्ली के खिलाफ 46 रनों की पारी के दौरान बल्लेबाजी करते देखा था, तब मेरे अंदर भी बिल्कुल वैसी ही पारी खेलने की ललक जगी थी। मैं तेंदुलकर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"
मनीष आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने। आईपीएल-2 में उनके अलावा सिर्फ एक बल्लेबाज ने शतक लगाया है और वह हैं दिल्ली के अब्राहम डिविलियर्स। डिविलियर्स ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स के खिलाफ 105 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।