बासित को बल्लेबाजी कोच बनाए जाने से आलम नाराज
कराची, 22 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच इंतिखाब आलम ने पूर्व टेस्ट बल्लेबाज बासित अली को राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किए जाने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
आलम का कहना है कि बासित की नियुक्ति से पहले पीसीबी ने उनकी राय भी नहीं ली। आलम ने इस बात को लेकर ज्यादा नाराजगी जताई है कि बासित की नियुक्ति इंग्लैंड में पांच जून से खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप से ठीक पहले की गई है।
आलम ने कहा कि वह इस बात से भी नाराज हैं कि बासित की नियुक्ति पीसीबी के महानिदेशक और पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद की पैरवी पर हुई है।
आलम का कहना है कि मियांदाद को पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने घरेलू क्रिकेट में बदलाव लाने की जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन वह अपनी भूमिका की सीमारेखा से बाहर जाते हुए इन दिनों अधिकारियों के चयन में भी हस्तक्षेप कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications