दिल्ली की टीम 14 मैचों में 10 जीत और चार हार के साथ 20 अंक लेकर खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में सेमीफाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर, डेक्कन की टीम ने 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक जुटाए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने भी 14 अंक जुटाए लेकिन खराब रन रेट के कारण उसे टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा।
संभावित टीमें इस प्रकार हैं :
दिल्ली : गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, डेविड वार्नर, अब्राहम डिविलियर्स, तिलकरत्ने दिलशान, दिनेश कार्तिक, रजत भाटिया, डिर्क नैन्स, अमित मिश्रा, प्रदीप सांगवान, आशीष नेहरा।
डेक्कन : एडम गिलक्रिस्ट, हर्शेल गिब्स, टी.एस. सुमन, एंड्रयू सायमंड्स, रोहित शर्मा, वेणुगोपाल राव, अजहर बिलाखिया, रेयान हैरिस, रुद्र प्रताप सिंह, प्रज्ञान ओझा, जसकरण सिंह/हरमीत सिंह।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*