आईपीएल : पहले ही ओवर में दिल्ली के 2 विकेट गिरे (लीड-1)
सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर रेयान हैरिस की गेंद पर रुद्र प्रताप सिंह के हाथों लपके गए जबकि डेविड वार्नर को हैरिस ने हर्शेल गिब्स के हाथों कैच कराया। दोनों झटकों के दौरान दिल्ली का खाता भी नहीं खुला था।
खबर लिखे जाने तक दिल्ली की टीम ने दो ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिए थे। तिलकरत्ने दिलशान दो गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने तीन रन बनाए थे।
दिल्ली की टीम 14 मैचों में 10 जीत और चार हार के साथ 20 अंक लेकर खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में सेमीफाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर, डेक्कन की टीम ने 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक जुटाए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने भी 14 अंक जुटाए लेकिन खराब रन रेट के कारण उसे टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications