आईपीएल : शुरुआती झटकों से उबरने के प्रयास में जुटी दिल्ली (लीड-2)
खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने कप्तान वीरेंद्र सहवाग और तिलकरत्ने दिलशान की संयम भरी बल्लेबाजी के बूते पांच ओवर की समाप्ति तक 41 रन बना लिए थे। सहवाग ने 17 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाए थे जबकि दिलशान 8 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर खेल रहे थे।
दिल्ली के दोनों विकेट शून्य के कुल योग पर गिरे थे। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर रेयान हैरिस की पांचवीं गेंद पर रुद्र प्रताप सिंह के हाथों लपके गए जबकि डेविड वार्नर को हैरिस ने छठी गेंद पर हर्शेल गिब्स के हाथों कैच कराया।
खबर लिखे जाने तक दिल्ली की टीम ने दो ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिए थे। तिलकरत्ने दिलशान दो गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने तीन रन बनाए थे।
दिल्ली की टीम 14 मैचों में 10 जीत और चार हार के साथ 20 अंक लेकर खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में सेमीफाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर, डेक्कन की टीम ने 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक जुटाए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने भी 14 अंक जुटाए लेकिन खराब रन रेट के कारण उसे टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications