आईपीएल : दिल्ली ने 15 ओवर में बनाए 109 रन (लीड-4)
दिल्ली ने 15 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए थे। दिलशान 40 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन और डिविलियर्स 10 रन बनाकर खेल रहे थे।
दिल्ली के दोनों विकेट शून्य के कुल योग पर गिरे थे। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर रेयान हैरिस की पांचवीं गेंद पर रुद्र प्रताप सिंह के हाथों लपके गए जबकि डेविड वार्नर को हैरिस ने छठी गेंद पर हर्शेल गिब्स के हाथों कैच कराया। सहवाग ने 31 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाए।
दिल्ली की टीम 14 मैचों में 10 जीत और चार हार के साथ 20 अंक लेकर खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में सेमीफाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर, डेक्कन की टीम ने 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक जुटाए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने भी 14 अंक जुटाए लेकिन खराब रन रेट के कारण उसे टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications