Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : दिल्ली ने डेक्कन चार्जर्स के सामने रखा 154 रनों का लक्ष्य (लीड-5)

पहले ओवर में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाने वाली दिल्ली डेयर डेविल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। दिल्ली की टीम ने शुरुआती झटकों से उबरकर अपनी स्थिति मजबूत की।

दिल्ली की ओर दिलशान ने शानदार बल्लेबाजी की। दिलशान ने 51 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाकर रन आउट हुए। सहवाग ने 31 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 39 रन और डिविलियर्स ने 21 गेंदों में दो छक्के की मदद से 26 रन बनाए।

दिल्ली के शुरुआती दोनों विकेट शून्य के कुल योग पर गिरे थे। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर रेयान हैरिस की पांचवीं गेंद पर रुद्र प्रताप सिंह के हाथों लपके गए जबकि डेविड वार्नर को हैरिस ने छठी गेंद पर हर्शेल गिब्स के हाथों कैच कराया। दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों में एक छक्के की मदद से 9 रन बनाए। रजत भाटिया भी टिक नहीं सके और दो गेंदों में एक चौके की मदद से चार रन बनाकर आउट हुए। अमित मिश्रा शून्य पर रन आउट हुए।

दिल्ली की टीम 14 मैचों में 10 जीत और चार हार के साथ 20 अंक लेकर खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में सेमीफाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर, डेक्कन की टीम ने 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक जुटाए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने भी 14 अंक जुटाए लेकिन खराब रन रेट के कारण उसे टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+