आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स और डेक्कन चार्जर्स सेमीफाइनल में (लीड-8)
आपीएल के इस संस्करण में पहला शतक लगाने वाले बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के युवा बल्लेबाज मनीष पांडेय मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी।
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की ओर से युवा बल्लेबाज मनीष पांडेय ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने आईपीएल के दूसरे संस्करण में पहला शतक लगाते हुए अपनी 73 गेंदों की पारी में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 114 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे।
रॉयल चैलेंजर्स टीम ने मात्र सात रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाज जैक्स कालिस का विकेट गंवा दिया था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार से अधिक रन बना चुके कालिस महज पांच रन के व्यक्तिगत योग पर रुद्र प्रताप सिंह की गेंद पर विकेट के पीछे टी.एस. सुमन के हाथों लपके गए। वान डेर मर्वे ने 18 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 बनाए। राहुल द्रविड़ नौ गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। टेलर ने चार गेंदों में 1 रन बनाए। विराट कोहली ने नौ गेंदों में 19 रन बनाए।
इसके जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स की शुरुआत हालांकि अच्छी रही लेकिन बाद के बल्लेबाज अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। हर्शल गिब्स ने 43 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन बनाए। सायमंड्स ने 15 गेंदों में एक चौका और एक छक्का की मदद से 18 रन बनाए। एडम गिलक्रिस्ट ने 18 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए। टी. सुमन ने 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। वेणुगोपाल राव 8 रन और रोहित शर्मा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम था। इस मैच के जरिए आईपीएल के दूसरे संस्करण के सेमीफाइनल में खेलने वाली तीसरी और चौथी टीमों का फैसला होना था। दिल्ली डेयर डेविल्स और चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन अंतिम दो स्थानों के लिए तीन टीमों के बीच होड़ है। इनमें डेक्कन और बैंगलोर के अलावा पंजाब किंग्स इलेवन भी शामिल था। लेकिन बैंगलोर की करारी शिकस्त ही पंजाब का दरवाजा खोल सकती थी जो कि नहीं हो सका।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications