एकॉन ने जहां अपने मशहूर गीत 'स्मैक दैट' समेत कई लोकप्रिय गाने गाये वहीं दक्षिण अफ्रीकी ड्रमों ने 'रघुपति राघव राजा राम' की धुन बजाकर महात्मा गांधी की याद ताजा कर दी। 40,000 क्षमता वाले वांडर्स स्टेडियम में एक पल के लिए भारत और दूसरे पल के लिए दक्षिण अफ्रीका हावी होता नजर आया।
भारत ने जहां दक्षिण अफ्रीकी जनता को 'जय हो', 'राघुपति राघव राजा राम' और 'वंदे मातरम' की धुनों के साथ मंत्रमुग्ध किया वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने पुसीकैट डॉल्स द्वारा तैयार 'जय हो' गीत के अंग्रेजी रूपांतरण पर नृत्य करके लोगों का मन मोह लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।