रविवार को खेले गए लीग मुकाबले में जहां न्यूकासल को आस्टन विला के हाथों 0-1 से हार झेलनी पड़ी वहीं मिडिल्सबॉरो को वेस्ट हैम ने 2-1 से पराजित किया।
तालिका में सबसे नीचे चल रहा क्लब वेस्ट ब्रूमविक एल्बायन पहले ही प्रीमियर लीग से बाहर हो चुका है। हल सिटी की टीम रेलीगेशन के खतरे से उबर गई। उसने कुल 35 अंक जुटाए।
न्यूकासल की तुलना में हल सिटी के खाते में एक अंक अधिक है। मिडिल्सबॉरो 32 अंक जुटा सका जबकि वेस्ट ब्रूम को भी 32 अंकों के साथ बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।