आईपीएल : फाइनल देखने पहुंचे 8 हजार जाली टिकटधारी दर्शक
जाली टिकटों की बिक्री से न सिर्फ आयोजकों को नुकसान उठाना पड़ा बल्कि इससे खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर भी भारी खतरा उत्पन्न हुआ था।
दक्षिण अफ्रीका के समाचार पत्र 'द स्टार' ने वांडर्स स्टेडियम का देखरेख करने वाले गाउटेंग क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन खूरी के हवाले से लिखा है कि बड़ी संख्या में जाली टिकटधारी दर्शक खिताबी मुकाबले देखने पहुंचे थे।
खूरी ने कहा, "हमने इस संबंध में जोहांसबर्ग पुलिस को जानकारी दे दी थी। हम जानते थे कि बड़ी संख्या में जाली टिकटधारी लोग स्टेडियम के अंदर पहुंचे हैं क्योंकि हमने इससे पहले इस स्टेडियम को इतना भरा हुआ कभी नहीं देखा था।"
खूरी ने बताया कि स्टेडियम के अंदर लोग जहां-तहां खड़े और बैठे दिखे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सीटों के बीच खड़े देखा गया। यह अलग बात है कि खिताबी मुकाबले के दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications