अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान अख्तर के स्थान पर इफ्तिखार को टीम में शामिल कर सकता है। आईसीसी के मुताबिक उसकी तकनीकी समिति ने इस संबंध में पाकिस्तान की बात स्वीकार कर ली है।
अख्तर को त्वचा संबंधी बीमारी के कारण विश्व कप टीम से हटा दिया गया है। इसके बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इफ्तिखार को टीम में शामिल करने को लेकर आईसीसी के सामने अपना पक्ष रखा था।
इफ्तिखार ने पाकिस्तान के लिए एक टेस्ट, 58 एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेला है। वह 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी टीम में शामिल थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।