भारत को पहला स्वर्ण पुरुषों की रिकर्व टीम ने दिलाई। भारतीय टीम ने फाइनल में ईरान को 217-211 के अंतर से हराया।
भारत की झोली में दूसरा स्वर्ण महिला रिकर्व टीम ने डाला। भारतीय महिलाओं ने भी मेजबान देश को 198-194 के अंतर से हराते हुए पहला स्थान हासिल किया।
तीसरा स्वर्ण कंपाउंड स्पर्धा में मिला। ए.ल. हरिदास सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए हंगरी के रॉबर्ट बोजटी को पीछे छोड़ा। दोनों का मुकाबला 109-109 से टाई रहा था लेकिन अंतत: सिंह ने टाई-ब्रेकर में 10-9 से जीत हासिल कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।