आईपीएल: गिलक्रिस्ट ने कहा, युवाओं की मेहनत रंग लाई
जोहांसबर्ग, 25 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण का खिताब जीतने वाली टीम डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट का कहना है कि युवा खिलाड़ियों की वजह से यह जीत संभव हुई है।
जोहांसबर्ग में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को छह रनों से हराकर डेक्कन इस साल की चैपिंयन बनी।
जीत के बाद गिलक्रिस्ट ने कहा, "मैच का रुख दूसरी ओर हो सकता था। मेरा मानना है कि प्रज्ञान ओझा ने मनीष पांडेय और वैन डेर मर्व का विकेट लेकर मैच की दिशा तय की। हरमीत ने भी शानदार गेंदबाजी की।"
उन्होंने कहा, "हमारी टीम में ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने सीखने और अच्छा करने की ललक दिखाई है। इस बार के आईपीएल में ओझा और हरमीत जैसे खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।"
गौरतलब है कि गिलक्रिस्ट का प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में शानदार रहा। फाइनल मैच में वह भले ही शून्य पर आउट हो गए हों लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 495 रन बनाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications