जोहांसबर्ग, 25 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में उप विजेता बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान अनिल कुंबले का कहना है कि डेक्कन चार्जर्स की ओर से एंड्रयू सायमंड्स के एक ओवर ने मैच का रुख बदला।
कुंबले का मानना है कि सायमंड्स की गेंद पर रॉस टेलर और विराट कोहली का आउट होने से मैच का रुख बदल गया। उन्होंने कहा, "इस विकेट पर 144 का लक्ष्य कठिन नहीं था। हमने अचानक ही टेलर और कोहली का विकेट गवां दिया और यही हमें हार की ओर ले गया।"
गौरतलब है कि जोहांसबर्ग में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को छह रनों से हराकर डेक्कन चार्जर्स आईपीएल के दूसरे संस्करण की चैपिंयन बना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।