आईसीसी कैलेंडर का हिस्सा बन चुकी है चैंपियंस लीग : मोदी
मोदी ने कहा, "आईसीसी ने अपने फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) में चैंपियंस लीग को जगह दे दी है हालांकि आईपीएल सहित दूसरे अन्य घरेलू प्रतियोगिताओं को अपने लिए समय निकालना होगा। हमने इन आईपीएल जैसी प्रतियोगिताओं को एएफटीपी में जगह देने की मांग नहीं की है।"
इस साल 8-23 अक्टूबर तक भारत में होने वाली प्रथम ट्वेंटी-20 चैंपियंस लीग (सीएलटी20) में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। सीएलटी20 के पहले संस्करण में भारत की तीन टीमें हिस्सा लेंगी। दो टीमें आईपीएल के पहले संस्करण की विजेता और उपविजेता होंगी जबकि एक टीम लीग स्तर पर सर्वाधिक अंक पाने वाली होगी।
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया की दो-दो टीमें तथा न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की एक-एक टीमें शिरकत करेंगी। सीएलटी20 के तहत कुल 23 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में 60 लाख डॉलर की रकम दांव पर लगी होगी।
इस टूर्नामेंट का आयोजन पिछले साल अक्टूबर में भारत में होना था लेकिन मुंबई पर हुए आतंकी हमले के कारण इसे इस साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
सीएलटी20 के पहले संस्करण में भारत की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग की पिछले साल की विजेता राजस्थान रॉयल्स, उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयर डेविल्स की टीमें हिस्सा लेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications